Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Notice to CSC manager and executing agency for negligence

Sambhal News: लापरवाही पर सीएससी प्रबंधक और कार्यदायी संस्था को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Notice to CSC manager and executing agency for negligence
संभल। आधार कार्ड बनाने और संशोधन की सेवाओं में लगातार मिल रही शिकायतों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने जन सेवा केंद्र प्रबंधक परवेज कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। न्याय पंचायत स्तर पर आधार केंद्रों की स्थापना में लापरवाही के लिए कार्यदायी संस्था श्री ट्रॉन को भी नोटिस जारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने स्पष्ट किया कि निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करने वाले आधार केंद्र संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी सहित कठोर कार्रवाई होगी। कलक्ट्रेट सभागार में जिला आधार अनुस्मरण समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। ई-जिला प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में अपेक्षित प्रगति नहीं है।
विज्ञापन

विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के आधार कार्ड बनाने और संशोधन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस कार्य में विभाग का अपेक्षित सहयोग भी नहीं मिल पा रहा है। सीडीओ ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने को कहा। इसका उद्देश्य बच्चों के आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार केंद्रों पर शुल्क सूची अनिवार्य
डिप्टी कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने सभी आधार केंद्र संचालकों को निर्देश दिए। प्रत्येक केंद्र पर आधार सेवाओं के निर्धारित शुल्क की सूची स्पष्ट रूप से चस्पा की जाए। इससे लोगों को शुल्क की सही जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिक धनराशि वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्र संचालक के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी। इसमें प्राथमिकी दर्ज कराना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed