फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Notice to CDPOs of Asmoli, Panwasa and Junwai on poor progress of NRC

Sambhal News: एनआरसी की खराब प्रगति पर असमोली, पंवासा व जुनावई के सीडीपीओ को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Notice to CDPOs of Asmoli, Panwasa and Junwai on poor progress of NRC
बहजोई (संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक में एनआरसी की प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने विकासखंड असमोली, पंवासा व जुनावई के सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम हुई डीएचएस की बैठक में डीएम मनीष बंसल ने अधिकारियों से बिंदुवार जानकारी ली। वहीं नवीन आशाओं के चयन व प्रशिक्षण को लेकर भी बातचीत की गई। डीएम ने कहा कि सीएचसी पर रोगी पंजीकरण की पर्ची काटने वाले कर्मियों को कंप्यूटर चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। इसके अलावा सभी सीएचसी पर इंवर्टर व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की ब्रांडिंग तथा सभी पीएचसी पर पेयजल समेत दूसरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को कहा। डीएम ने सीएमओ से दवाई की उपलब्धता बनाए रखने को कहा तथा मरम्मत कार्य वाले 30 उपकेंद्रों व सीएचओ की तैनाती की भी जानकारी ली। इस बीच सीडीओ कमलेश सचान समेत सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नाई व डॉ. कुलदीप कुमार आदिम, डीआईओ बृजेश कुमार व डीपीआरओ जाहिद हुसैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed