{"_id":"64bed40421511fd6e10b6de6","slug":"notice-issued-to-secretary-for-fake-disposal-of-complaint-sought-answer-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-977-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिकायत का फर्जी निस्तारण करने में सचिव को नोटिस जारी, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिकायत का फर्जी निस्तारण करने में सचिव को नोटिस जारी, मांगा जवाब
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक के गांव अहमदनगर पस्तोरा में शिव मंदिर के परिसर में फैली गंदगी और कीचड़ को लेकर 11 जुलाई को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस शिकायत का निस्तारण ग्राम पंचायत सचिव ने बिना मौके पर आए ही फर्जी तरीके से कर दिया। यही नहीं, शिकायत को भी झूठा बताते हुए आख्या अधिकारियों को प्रेषित कर दी। खंड विकास अधिकारी प्रेमपाल ने ग्राम पंचायत सचिव को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
कहा है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई करेंगे। दरअसल, अहमदनगर पस्तोरा के निवासी रजनेश यादव ने बताया कि 11 जुलाई को मुख्यमंत्री पोर्टल पर बल्लमपुर मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के परिसर में सावन माह में भी फैली गंदगी को न हटवाने की शिकायत की थी।
उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को ग्राम पंचायत सचिव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत का मौके पर आए बिना फर्जी तरीके से निस्तारण कर दिया। आख्या में लिखा कि बल्लमपुर मार्ग पर स्थित शिव मंदिर परिसर में न पानी घुसा है और न कीचड़ फैली है। शिकायतकर्ता के द्वारा की गई शिकायत झूठी है।