फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Notes did not come out of ATM, people got upset

रक्षाबंधन पर एटीएम नहीं उगल सके नोट, लोग हुए परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Notes did not come out of ATM, people got upset
एटीएम से नहीं निकले नोट, लोग हुए परेशान
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। त्योहार व अन्य छुट्टियों की वजह से बैंक में चार दिन का अवकाश है। जिससे नगर के अधिकांश एटीएम रक्षाबंधन के दिन ही खाली हो गए। त्योहार पर रुपयों की आवश्यकता होने पर लोग एक से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाते नजर आए। नगर में 23 एटीएम मशीन लगी है। जिसमें कुछ पर एटीएम मशीन खराब होने तथा कुछ में रुपये न होने का बोर्ड लगा हुआ था।

रक्षाबंधन, दूसरा शनिवार, रविवार व स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैंकों में अवकाश घोषित है। शुक्रवार को बैंक बंद होने पर एटीएम में सुबह 11 बजे तक रुपये निकल सके। इसके बाद अधिकांश एटीएम में नकदी खत्म होने पर उनसे रुपये नहीं निकले। शहर के स्टेशन रोड पर दो, रामस्वरूप रोड पर दो, सुभाष रोड पर दो, आजाद रोड पर तीन, पुरानी पैठ पर एक, बैंक रोड पर दो, फव्वारा चौक पर एक, जारई गेट पर एक, गोशाला रोड पर एक सहित अन्य स्थानों पर विभिन्न बैंकों के एटीएम स्थापित है। मगर शुक्रवार को रक्षाबंधन पर सुबह 11 बजे के बाद अधिकांश बैंकों के एटीएम में कैश खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed