फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   notece to gram pradhan in irregularity

दस लाख रुपये से अधिक के दुरपयोग पर महमूदपुर के तत्कालीन ग्राम प्रधान को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
notece to gram pradhan in irregularity
बहजोई। इंटरलॉकिंग व नाला निर्माण में अनियमितता बरतते हुए दस लाख रुपये से अधिक सरकारी धन के दुरपयोग को लेकर डीएम ने महमूदपुर के तत्कालीन ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया है। विकासखंड गुन्नौर के इस पूरे मामले में ग्राम प्रधान से 15 दिन में जबाव मांगा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि बीते दिनों विकासखंड गुन्नौर की ग्राम पंचायत महमूदपुर के राजस्व ग्राम डूडाबाग भोजपुर निवासी गिरीश पाल समेत अन्य ग्रामीणों की ओर से विकास कार्यों में अनियमितता बरतते हुए धनराशि का दुरपयोग किए जाने की शिकायत की गई थी। इस पर 3 दिसंबर 2019 को उप निदेशक कृषि व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को जांच अधिकारी नामित कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद 29 दिसंबर 2020 को सौंपी गई जांच आख्या में दोनों ही अधिकारियों के मुताबिक तत्कालीन ग्राम प्रधान व सचिव की ओर से इंटरलॉकिंग व नाला निर्माण कार्य में 10 लाख 96 हजार 707 रुपये की सरकारी धनराशि का दुरपयोग किया जाना सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि आरोपी तत्कालीन ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जबाव मांगा गया है। तय समय में जबाव न दिए जाने की स्थिति में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed