फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   notebandi k virodh men kendra pr garje sambhal ke congresi

नोटबंदी के विरोध में केंद्र सरकार पर गरजे संभल के कांग्रेसी

Tue, 29 Nov 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 29 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
notebandi k virodh men kendra pr garje sambhal ke congresi
कांग्रेस
नोटबंदी पर कांग्रेसियों ने भाजपा को घेरने की कोशिश की। विरोध जुलूस और बाजार बंदी से अपना विरोध जताया। 
विज्ञापन

मोहल्ला पजाया से कांग्रेस की पदयात्रा शुरू हुए। कुरेशियान मोहल्ला होते हुए मेन बजार से गुजर कर इस्लामनगर चौराहे पर पहुंची। रास्ते में कांग्रेसियों ने नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मोदी तेरे राज में कटोरा आया हाथ में तथा मोदी तेरी सरकार में मौत मिली कतार में जैसे नारे लगाए गए हैं। इसके बाद इस्लामनगर चौराहे पर नुक्कड़ सभा हुई। सभा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य और प्रदेश महासचिव कमलेश सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज त्यागी, जिला संभल के कांग्रेस प्रभारी शमीम चौधरी ने संबोधित किया। सभी ने मोदी सरकार और बीजेपी को निशाने पर लिया। 
जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी, संभल शहर कांग्रेस के अध्यक्ष तौकीर अहमद के साथ शिवकिशोर गौतम, संभल लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष दिनेश कुमार, इस्लाम मंसूरी, हाजी मरगूब आलम, पीयूष रंजन, कौशल सर्राफ, विजय शर्मा, खुर्शीद अहमद, भगवान सिंह यादव, राजेश्वरी त्यागी, बलवीर सिंह, दिनेश कुमार, अजीत गौतम, मयंक जैन, अकरम चौधरी, डा. साबिर, कुलदीप शर्मा, इरफान कुरैशी, फुरकान कुरैशी, शफीक ठेकेदार समेत तमाम कांग्रेसियों ने भागीदारी की।  संभल में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अशरफ अली सैफी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पदयात्रा की। एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान मोहम्मद सुहैल, अनस, नासिर अंसारी, शमशाद कुरैशी, भूरा, मोहम्मद जान, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद सरफराज, डा.मरगूब, नदीम, अमर रस्तोगी, फुरकान कुरैशी, मुन्नू शर्मा रहे। 
विज्ञापन


संभल। जिस वक्त कांग्रेसियों की पद यात्रा बाजार की सकरी गलियों से गुजर रही थी उसी वक्त कुछ बाइक सवार पदयात्रा की राह से गुजरे। इन बाइक सवारों ने भाजपा के पक्ष में नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों की हूटिंग की। कांग्रेसियों में इसे लेकर आक्रोश था। लेकिन पदयात्रा में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। इसके बाद जनसभा के समय भी कुछ भाजपा समर्थक नारेबाजी करते हुए गुजरे। कांग्रेसियों ने इसे लेकर जनसभा के दौरान आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी इसे लेकर प्रशासन पर उंगली उठाई। उन्होंने कहा कि जब हमारी शांतिपूर्ण पदयात्रा चल रही थी तो भाजपा समर्थक बीच में कैसे आए।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed