{"_id":"61a7c4d192c7782db131e629","slug":"not-on-five-now-mass-marriage-ceremony-will-be-held-in-bahjoi-on-december-11-sambhal-news-mbd411266111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच को नहीं, अब 11 दिसंबर को बहजोई में होगा सामूहिक विवाह समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच को नहीं, अब 11 दिसंबर को बहजोई में होगा सामूहिक विवाह समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 11 दिसंबर को बहजोई के लीला पन्ना में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। जिले को 700 जोड़ों का लक्ष्य मिला है। बेटे या बेटी के विवाह के इच्छुक अभिभावक संबंधित नगर पंचायत, नगर पालिका और विकास खंडों में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पात्र परिवारों को इसी सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। पात्र आवेदन का विभाग को भी इंतजार है। जिससे वह इस योजना का लाभ दिला सकें।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि शहरी क्षेत्र के निवासी नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद में आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के निवासी संबंधित विकास खंड में सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। बताया कि विवाह के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आवेदक की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
कन्या का स्वयं के नाम से बैंक खाता होना चाहिए। आवेदक वर एवं कन्या के आधार कार्ड, आयु प्रमाण के लिए शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति एवं जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत विधवा महिला की पुत्री, स्वयं विधवा या तलाकशुदा का पुनर्विवाह, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री एवं स्वयं दिव्यांग को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। बताया कि इस समय तक 650 आवेदन स्वीकृत हो गए हैं। लक्ष्य 700 का है। इसलिए 50 पात्र आवेदन का इंतजार है। जिससे योजना का लाभ दिलाया जा सके।