फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Not a single nomination took place on the first day, 61 pamphlets sold

पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन, 61 पर्चे बिके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Not a single nomination took place on the first day, 61 pamphlets sold
बहजोई। विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाली नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिले में प्रत्याशियों की ओर से 61 नामांकन पत्र लिए गए। इस बीच कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र लेने व दाखिल करने के लिए बनाए चारों विधानसभा क्षेत्रों के आरओ कक्ष के आसपास पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही। वहीं एलआईयू भी सतर्क रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए विधानसभा क्षेत्र 111- गुन्नौर के निर्वाचन अधिकारी कक्ष से प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने 15 नामांकन पत्र, 33-संभल के आरओ कक्ष से प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने 15 नामांकन पत्र, 32-असमौली के आरओ कक्ष से प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने 20 नामांकन पत्र लिए गए। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र 31-चंदौसी के आरओ कक्ष से 11 नामांकन पत्र लिए गए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि नामांकन पत्र लेने के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। वहीं दमकल की भी तैनाती रही। उन्होंने बताया कि विधानसभा चंदौसी के लिए रेलवे रोड से सटे कलक्ट्रेट के द्वार नंबर 1 तथा विधानसभा क्षेत्र असमौली, संभल व गुन्नौर के लिए एनआईसी दफ्तर से सटे बड़ा मैदान के गेट से नामांकन पत्र लेने को प्रत्याशियों, प्रस्थापकों व उनके समर्थकों का आवागमन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed