फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Not a single corona infected found in 13 days, active cases also zero

13 दिन में नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामले भी शून्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Not a single corona infected found in 13 days, active cases also zero
संभल। जिलेभर में कोरोना संक्रमण का सक्रिय मामला एक भी नहीं है। 22 जुलाई को एक मामला सामने आया था जो स्वस्थ हो चुका है। अब स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण पर पूरी तरह ध्यान लगाए हुए है। हर दिन 6 से 8 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, जिससे संक्रमण से बचाव हो सके। वहीं दूसरी ओर आम लोग पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों में उमड़ी भीड़ लापरवाही बरत रही है तो टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी भी पूरी तरह एहतियात नहीं बरत रहे हैं। जबकि इस महीने के अंतिम सप्ताह तक कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की संभावना है। इसके बाद भी लोग बचाव नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई मरीज सक्रिय नहीं है। 22 जुुलाई को जो मरीज मिला था वह स्वस्थ हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि इस समय जिले में कोरोना से बचाव का टीकाकरण तेजी से चल रहा है। लगातार जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

हर दिन 2000 हजार लोगों की जांच की जा रही है। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमण नहीं है। यह राहत की बात है। ऐसे में लोगों को भी पूरी तरह एहतियात बरतनी चाहिए। जिससे संक्रमण से पूरी तरह बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बाजारों में उमड़ी भीड़ लगातार लापरवाही बरत रही है। बिना मास्क के ही लोग इधर से उधर घूमते नजर आ रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगस्त के अंतिम सप्ताह में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना है। इसलिए पूरी एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed