{"_id":"6876b2a522e1f2df690de1f0","slug":"noose-tightened-in-the-case-of-ruckus-by-kanwadis-now-report-on-dj-operator-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-124742-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कांवड़ियों के हंगामे के मामले में कसा शिकंजा, अब डीजे संचालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कांवड़ियों के हंगामे के मामले में कसा शिकंजा, अब डीजे संचालक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
संभल। डीजे रोके जाने का आरोप लगाकर कांवड़ियों द्वारा हंगामा और जाम लगाने का प्रयास करने के मामले में 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का शिकंजा और कस दिया है। अब नखासा थाना पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सावन के पहले सोमवार को शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित सरथल चौकी पर कांवड़ियों ने हंगामा किया था। कांवड़ियों का कहना था कि ब्रजघाट से लौटते वक्त नखासा थाना क्षेत्र के गांव कुरकावली में पुलिस ने उनका डीजे रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। आरोप लगाया कि डीजे रोकने पर एक कांवड़िया हिमांशु घायल हो गया। हंगामे के दौरान भाजपा नेता राजेश सिंघल भी पहुंचे और उन्होंने कांवड़ियों को समझाया। हालांकि कांवड़ियों ने जनता पेट्रोल पंप के सामने पहुंचकर हंगामा किया और जाम लगाने का प्रयास किया गया।
एएसपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने किसी तरह कांवड़ियों को समझाकर शांत किया था। जनता पेट्रोल पंप के सामने हंगामा कर जाम लगाने के प्रयास में पुलिस ने 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
अब नखासा थाना पुलिस ने भी डीजे संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने दर्ज कराई है। कहा है कि सोमवार को हेड कांस्टेबल हरिराम सिंह के साथ कांवड़ यात्रा ड्यूटी में गश्त कर रहे थे। संभल-हसनपुर मार्ग पर सुबह 9.45 बजे गांव कुरकावली के पास पहुंचे तो एक गाड़ी जो ब्रजघाट से संभल की तरफ जा रही थी। उस पर डीजे लगा था तथा डीजे की ऊंचाई बहुत ज्यादा थी। डीजे संचालक ने डीजे को काफी तेज आवाज में बजा रखा था जो असहनीय था। इससे आने जाने वाले लोग परेशानी महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
बताया कि कांवड़ यात्रा के कारण शांति व्यवस्था को देखते हुए तथा कांवड़ मार्ग पर भीड़ होने के कारण गाड़ी को नहीं रोका गया लेकिन चौकी देहपा पुलिस सहायता केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल पीयूष शर्मा द्वारा उस गाड़ी का फोटो लिया गया। फोटो देखने पर गाड़ी पर बिट्टू सैनी मोबाइल नंबर और एक अन्य नंबर था, जो स्पष्ट नहीं दिखाई दिया।
जिले में सभी डीजे संचालकों को धारा 168 बीएनएसएस का नोटिस तामील कराया जा चुका है और डीजे संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। फिर भी डीजे संचालक बिट्टू सैनी द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया।
0000000000
जाम लगाने के प्रयास में रिपोर्ट को लेकर अज्ञात महिलाओं और पुरुषों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल