फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Namazis hoisted tricolour Jama Masjid, violence-hit area echoed slogans of Hindustan Zindabad

Sambhal: जामा मस्जिद के बाहर नमाजियों ने फहराए तिरंगे, हिन्दुस्तान जिंदाबाद से गूंज उठा हिंसाग्रस्त इलाका

Sat, 25 Jan 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 25 Jan 2025 01:18 AM IST
सार

संभल जामा मस्जिद पर नमाजियों ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति और सौहार्द का संदेश दिया। इसका आयोजन सपा नेता सईद अख्तर इसराईली ने किया। गणतंत्र दिवस से पहले यह आयोजन शांति और एकता को बढ़ावा देने के लिए किया गया। नमाज के दौरान सुरक्षा कड़ी रही।

विज्ञापन
Sambhal: Namazis hoisted tricolour Jama Masjid, violence-hit area echoed slogans of Hindustan Zindabad
जामा मस्जिद में नमाज पढ़कर निकले लोगों को बांटे गए तिरंगे - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल जामा मस्जिद पर नमाजियों ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति की भावनाओं का व्यक्त किया। यह तिरंगों का वितरण सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली ने किया। यह तिरंगा वितरण गणतंत्र दिवस से पूर्व किया गया है। जिससे शांति, सौहार्द और देशभक्ति का संदेश दूर तक जाए। 24 नवंबर को जामा मस्जिद पर सर्वे के दौरान बवाल हो गया था।

विज्ञापन


इसके बाद से लगातार जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा में अदा हो रही है। पुलिस की थ्रीलेयर सुरक्षा रहती है। पुलिस और पीएसी के साथ आरएएफ के जवान तैनात रहते हैं। प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई जाती है। दो महीने के दौरान सभी जुमा नमाज के दौरान इसी तरह की सुरक्षा रही है।
विज्ञापन


इस बार नमाज के बाद नमाजियों ने जामा मस्जिद से बाहर निकलकर तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। सपा नेता ने कहा कि शहर में शांति, सौहार्द बनी रहे। इसके लिए सभी को पहल करनी चाहिए। आह्वान किया गया कि सभी लोग गणतंत्र दिवस पर अपने मकान और प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगा लगाएं। इस दौरान रमीज राजा, मोहम्मद नदीम, नाजिम सैफी, हाशिम अली, सलीम, अलतमश, साद आदिल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपद्रवियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट होंगे जारी

संभल कोतवाली पुलिस ने वांछित चल रहे उपद्रवियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही न्यायालय से वारंट जारी होंगे। पुलिस लगातार दबिश दे रही है लेकिन यह उपद्रवी हाथ नहीं आए हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र के 45 उपद्रवी वांछित चल रहे हैं।


लगातार दबिश के बाद भी यह उपद्रवी हाथ नहीं आ रहे। इनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराने के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। न्यायालय से जल्द वारंट जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद दूसरी प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। जिससे इन उपद्रवियों पर शिकंजा कसा जा सके।


मालूम हो 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हुआ था।  इसमें 70 उपद्रवी जेल भेजे जा चुके हैं। अब उनकी तलाश की जा रही है जिनकी पहचान हो चुकी है और वह भागे हुए हैं। 400 से ज्यादा उपद्रवियों के फोटो हैं उनकी तलाश में भी पुलिस लगी है। एसपी ने बताया कि सभी उपद्रवियों की पहचान वीडियो और फोटो के माध्यम से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed