फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nomination prosses of election in sambhal

नामांकन पत्रों की जांच पूरी, प्रत्याशियों की दुविधा हुई दूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
nomination prosses of election in sambhal
चंदौसी के ब्लाक बनियाखेड़ा में नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : CHANDAUSI
नचंदौसी। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रत्याशी उनकी जांच को लेकर असमंजस में थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की दुविधा दूर हो गई है। सर्वाधिक नामांकन पत्र ग्राम पंचायत सदस्यों के निरस्त हुए हैं। जांच के बाद अब प्रचार में पूरी तरह से जुट गए हैं। मंगलवार की देर रात तक प्रशासन सूची तैयार नहीं कर पाया था।
विज्ञापन

संभल जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रधान के 670 पदों के सापेक्ष 7527, बीडीसी के 852 पदों के सापेक्ष 4271, ग्राम पंचायत सदस्य के 8387 पदों के सापेक्ष दस हजार 907 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे। दाखिल करने के बाद प्रत्याशी इस दुविधा में थे कि कहीं उनका नामांकन पत्र किसी खामी की वजह से निरस्त न हो जाए और चुनाव लड़ने की तैयारी धरी की धरी न रह जाए।
विज्ञापन

सोमवार व मंगलवार को देर रात तक नामांकन पत्रों की जांच हो गई है। ग्राम प्रधान, बीडीसी पद के लिए बहुत ही कम पर्चे निरस्त हुए हैं, जबकि सर्वाधिक पर्चे ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की दुविधा दूर हो गई है। देर रात जांच में नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की असमंजस की स्थिति दूर हो गई है। अब वह पूरी तरह से चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनियाखेड़ा ब्लाक में 43 पर्चे हुए निरस्त
चंदौसी। बनियाखेड़ा ब्लाक में नामांकन पत्रों की जांच में ग्राम प्रधान के दो पर्चे निरस्त हो गए हैं। अब केवल 919 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 41 पर्चे निरस्त हुए हैं। केवल 1182 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीडीसी के सभी 578 पर्चे जांच में सही मिले हैं।
जुनावई में 108 पर्चे खारिज
जुनावई। जुनावई ब्लाक में बीडीसी के पांच, ग्राम पांच के चार, ग्राम पंचायत सदस्य के 99 पर्चे निरस्त हुए हैं। वहीं गुन्नौर ब्लाक में बीडीसी के पांच, ग्राम प्रधान के चार व ग्राम पंचायत सदस्य के 117 पर्चे निरस्त हुए हैं।
पवांसा, बहजोई, संभल, असमौली, रजपुरा ब्लाक में नहीं हो पाई गिनती पूरी
चंदौसी। पांच ब्लाकों में देर रात तक नामांकन पत्रों की जांच और सूची बनने का काम जारी रहा। देर रात तक अधिकारी जांच में जुटे रहे है। रात नौ बजे तक कंट्रोल रूप में को मात्र दो ही ब्लाक की मिल पाई थी। इसके अलावा कंट्रोल ने सूचना देने में असमर्थता जताई।

ब्लाक कार्यालयों में दिन भर रही गहमा गहमी
चंदौसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच ब्लाक कार्यालय बनियाखेड़ा, संभल, असमोली, रजपुरा, जुनावई, गुन्नौर, बहजोई, पवांसा में हुई। नामांकन पत्रों की जांच के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से ही दावेदार ब्लाक कार्यालयों में पहुंच गए थे। अपनी अपनी ग्राम पंचायतों के नामांकन पत्रों की जांच के लिए बेसब्री से इंतजार करते रहे। इस दौरान प्रत्याशी कई बार अंदर कार्यालय में जाकर कर्मचारियों से भी जानकारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed