फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nomination for Sambhal Lok Sabha seat from today

Sambhal News: संभल लोकसभा सीट के लिए नामांकन आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Nomination for Sambhal Lok Sabha seat from today
बहजोई। संभल लोकसभा क्षेत्र के लिए तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन के लिए बहजोई कलक्ट्रेट में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। वाहनाें और समर्थकाें को 500 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया 19 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन

तीसरे चरण के लिए संभल सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होने वाली नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर में बने जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में होगी। नामांकन प्रक्रिया को लेकर बड़ा मैदान से लेकर नामांकन कक्ष तक बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कलक्ट्रेट परिसर में भी बैरिकेडिंग कराई गई है। साथ ही कलक्ट्रेट परिसर में एसपी व सीडीओ दफ्तर के निकट बैरियर बनाए गए हैं। यहां से परिसर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। एडीएम ने बताया कि नामांकन के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक व तीन अन्य लोग प्रवेश कर सकेंगे। वहीं निर्दलीय व गैर मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशी के साथ दस प्रस्तावक होंगे। नामांकन कक्ष समेत आसपास परिसर में सीसीटीवी कैमरे से पूरी निगरानी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन


500 मीटर पहले रोक दिये जाएंगे वाहन और समर्थक

नामांकन के दौरान प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ के साथ कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। कलक्ट्रेट से करीब 500 मीटर दूर रोका जाएगा। संभल की ओर से आने वाले प्रत्याशियों के समर्थक व उनके वाहनों को संभल बाइपास रेलवे क्रांसिंग के पास रोका जाएगा। वही चंदौसी व बबराला की ओर से आने वाले समर्थकों व उनके वाहनों को एसडी रिसॉर्ट के पास रोका जाएगा। इसके बाद नामांकन करने वाले प्रत्याशी समेत पांच लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed