{"_id":"61e9b7950bd05260352d4c73","slug":"nomination-for-assembly-elections-from-today-chandausi-news-mbd416591023","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। संभल जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए चारों सीटों पर प्रत्याशी बहजोई कलक्ट्रेट में शुक्रवार (21 जनवरी) से 28 जनवरी तक पर्चा दाखिल कर सकेंगे। प्रशासन ने कोरोना गाइड लाइन के अनुसार सभी तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान बीच में रविवार को और 26 जनवरी को अवकाश रहेगा। कोरोना संक्रमण के चलते ऑनलाइन पर्चा दाखिल करने की सुविधा भी है।
संभल जनपद की चारों विधानसभाओं में दूसरे चरण में मतदान होना है। दूसरे चरण के लिए नामांकन 21 जनवरी से 28 जनवरी तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होंगे। बहजोई कलक्ट्रेट में असमोली, संभल, चंदौसी, गुन्नौर विधान सभा क्षेत्रों के नामांकन के लिए अलग अलग विभागों केे कार्यालय में व्यवस्था की गई है। ताकि कोरोना की गाइड लाइन का पालन किया जा सके। बहजोई कलक्ट्रेट में बाहरी लोग, शिकायतकर्ताओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रत्याशियों के साथ कक्ष में दो लोगों के प्रवेश की ही अनुमति है।
एक बार में एक प्रत्याशी समेत एक प्रस्थापक व एक अधिवक्ता नामांकन के लिए प्रवेश कर सकेंगे। वहीं दूसरी ओर से गैर राजनीतिक/ निर्दलीय प्रत्याशी के लिए 10 प्रस्थापक होना जरूरी है। इसके तहत एक बार में प्रत्याशी के साथ दो प्रस्थापक कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। शेष प्रस्थापकों को एक बार में तीन लोगों के हिसाब से कक्ष में प्रवेश होने दिया जाएगा। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी की आयु कम से कम 25 वर्ष हो। सामान्य जाति के प्रत्याशी के लिए जमानत धनराशि 10 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए जमानत राशि के रूप में 5 हजार रुपये जमा करने होंगे। प्रत्याशी जमानत राशि को ट्रेजरी चालान के माध्यम से सरकारी कोष में जमा कर सकते हैं। वहीं समय कम होने के चलते नामांकन पत्र के साथ नकद धनराशि भी जमानत राशि के तौर पर जमा की जा सकती है।