{"_id":"6057a9a28ebc3e8ca62a3bf4","slug":"nodal-officers-arrived-to-inspect-the-mission-kisan-kalyan-mela-sambhal-news-mbd383782931","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन किसान कल्याण मेले का निरीक्षण करने पहुंचे नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन किसान कल्याण मेले का निरीक्षण करने पहुंचे नोडल अधिकारी
विज्ञापन
संभल/पवांसा। विकासखंड परिसर में सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मिशन किसान कल्याण मेला प्रदर्शनी व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी के आयोजन के दौरान जिले के नोडल अधिकारी बीराम शास्त्री और मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने निरीक्षण किया। गोष्टी में मौजूद किसानों ने मुख्यमंत्री के संवाद को एलईडी टीवी पर सुना। कार्यक्रम की शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विरलेश यादव, खंड विकास अधिकारी नरेंद्र प्रताप मौर्य और भाजपा के मंडल अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह के द्वारा मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। वक्ताओं नेकिसानों को बताया कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर क्षेत्र के किसानों को पशु चोरी से मुक्ति मिली है।
सपा सरकार में किसानों की पशु चोरी की घटनाएं अधिक होती थीं। जिनके खुलासे भी नहीं होते थे। और न ही थानों में रिपोर्ट दर्ज होती थी। भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने किसानों को बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों के ऋण माफी की गई।केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए अटल पेंशन योजना लागू की गई है। किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से एक वर्ष में 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसानों को हर संभव दिया जाएगा।