{"_id":"62b60dec13a9b41d7532ca60","slug":"nodal-officer-raided-handed-over-to-the-police-the-ruckus-during-the-investigation-chandausi-news-mbd4325187199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी का छापा, जांच के दौरान हंगामा कर रहे झोलाझाप को पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी का छापा, जांच के दौरान हंगामा कर रहे झोलाझाप को पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के क्वैक्स नोडल अधिकारी ने शुक्रवार की शाम नगर में छापा पड़ा। रहोली रोड पर निरीक्षण के समय एक झोलाछाप ने विरोध करते हुए हंगामा किया। नोडल अधिकारी ने पुलिस बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। नोडल अधिकारी ने चंदौसी में रहोली रोड व पथरा मोड़ पर छह क्लीनिकों को सील किया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
शुक्रवार को क्वैक्स नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने रहोली रोड पर माथुर क्लीनिक पर छापा मारा। क्लीनिक संचालक नंदकिशोर ने हंगामा खड़ा कर दिया। टीम के निरीक्षण का विरोध करने लगा। माथुर क्लीनिक का न तो विभाग में पंजीकरण है और न ही उसके पास चिकित्सीय प्रमाणपत्र हैं। हंगामे पर नोडल अधिकारी ने पुलिस बुला ली और आरोपी नंदकिशोर को पुलिस हिरासत में थाने भिजवा दिया। कार्रवाई देखकर पास में ही स्थित झोलाछाप नदीम भी मौके से फरार हो गया। रहोली रोड पर ही जीत हॉस्पिटल भी बिना पंजीकरण के संचालित मिला। नोडल अधिकारी ने तीनों पर सील लगा दी। इसके बाद पथरा रोड पर हर्ष मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। आरोपी मेडिकल के साथ ही लोगों का इलाज भी कर रहा था। उसके नोडल अधिकारी ने सील कर दिया। पथरा मोड़ पर ही मोहित व श्याम के क्लीनिक को भी सील किया है।
इसके बाद नोडल अधिकारी ने थाना बनियाठेर में आरोपी नंद किशोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में सरकारी काम में बाधा डालने और बिना पंजीकरण मरीजों का उपचार करने की बात कही है।
विज्ञापन
छह क्लीनिक सील किए हैं। यह सभी बिना पंजीकरण झोलाछाप चिकित्सक चला रहे थे। नंदकिशोर ने निरीक्षण का विरोध किया था, उसे पुलिस के हवाले करा दिया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी जा रही है।
डॉ. मनोज चौधरी, क्वैक्स नोडल अधिकारी संभल।