फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nodal officer meeting with all officer in sambhal

ग्राउंड लेबिल पर काम करें जिले के सभी अधिकारी: नोडल अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
nodal officer meeting with all officer in sambhal
बहजोई। जिले के सभी अधिकारी ग्राउंड लेबिल पर काम करें, तभी जिले में विकास होगा। टीम भावना से कार्य करें। किसी भी गांव की टीम भंग न करें। आपसी सामंजस्य बनाए रखें। यह बात चकबंदी आयुक्त/ नोडल अधिकारी बी राम शास्त्री ने कही। वह विकासखंड के गांव सादातबाड़ी में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। शनिवार को दोपहर पौने एक बजे करीब गांव के परिषदीय विद्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए नोडल अधिकारी ने सीएमओ डा. अमिता सिंह से चिकित्सा स्टाफ के माध्यम से ग्रामीणों को सभी चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करते हुए संचारी रोग आदि में टीम भावना से कार्य कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन

डीपीआरओ जाहिद हुसैन से ग्रामीण अंचलों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने को कहा। साथ ही नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी गांव के सफाई कर्मचारी को हटाकर दूसरे गांवों में कार्य न कराया जाए। जो जहां तैनात है, वह सफाईकर्मी उसी गांव में कार्य करेगा। नोडल अधिकारी ने दोपहर 12 बजे करीब गांव सादातबाड़ी में पहुंचकर सबसे पहले अस्थाई गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही गोआश्रय स्थल में जमीन पर फैली कीचड़ आदि को साफ कराए जाने की बात कही। इसके बाद नोडल अधिकारी स्वास्थ्य उप केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां सीएमओ समेत एएनएम व आशाओं से उनके कार्यों की जानकारी ली। साथ ही सभी को मिल जुलकर कार्य करने के निर्देश दिए। करीब 15 मिनट के निरीक्षण में नोडल अधिकारी ने चिकित्साधीक्षक डा. शिशुपाल से विभिन्न जानकारियां लेते हुए व्यवस्थाओं में और भी सुधार कराए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी समेत डीसी मनरेगा बलवंत सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ गांव की गलियों में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच नोडल अधिकारी ने गांव में साफ सफाई ठीक कराए जाने के निर्देश देते हुए मनरेगा की सड़क की भी जानकारी ली। इस बीच एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, एसीएमओ डा. अफजर कमाल, व एआरओ महेश चंद्र गौतम समेत ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार बिट्टन मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह मय पुलिस के व्यवस्था बनाए रहे। इसके बाद नोडल अधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर संचारी रोग आदि को लेकर पूरी मेहनत से कार्य किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed