{"_id":"6872c00b520aa1f24601b6df","slug":"nobody-is-paying-attention-to-the-dilapidated-kanwar-routes-kanwariyas-will-be-troubled-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-124620-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बदहाल कांवड़ मार्गों पर नहीं किसी का ध्यान, कांवड़िये होंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बदहाल कांवड़ मार्गों पर नहीं किसी का ध्यान, कांवड़िये होंगे परेशान
विज्ञापन
बहजोई। सावन का महीना शुरू हो गया, शिवभक्त शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे हैं। बावजूद इसके शासन व जिला प्रशासन की सख्ती बेसर रही। अभी भी कई कांवड़ मार्ग बदहाल हैं। कांवड़ मार्गों में कहीं गड्ढे, कहीं कीचड़ तो कहीं जलभराव शिवभक्तों की मुसीबत बन रहा है। वहीं, शिवरात्रि के समय शिवालयों में कांवड़ चढ़ाने के लिए आने वाले कांवड़ियों को भी खासी मुश्किल झेलनी पड़ेगी।नगर में रेलवे स्टेशन रोड, नया बाजार, काली मंदिर रोड, मदारा व सुल्तानपुर होकर शिवभक्त व कांवड़िये सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने व कांवड़ चढ़ाने पहुंचते हैं। पूरे सावन माह शिवभक्त का तांता लगा रहता है।
कांवड़ मेला से करीब महीने भर पहले से ही शासन व प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्गों को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन नगर व ग्रामीण अंचलों के कांवड़ मार्गों को दुरुस्त कराने के लिए किसी भी स्तर से कोई पहल नहीं की गई। नतीजा, रेलवे स्टेशन रोड पर संकट मोचक हनुमान मंदिर के निकट सड़क पर कई स्थानों पर छोटे-छोटे गड्ढे बने हुए हैं और बजरी उखड़ी पड़ी है। काली मंदिर रोड पर भी सड़क में गड्ढे व आसपास कीचड़ जमा हो गया है।
वहीं, गांव मदारा व सुल्तानपुर की बात करें तो यहां भी सड़क में बीच-बीच में कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति है। कांवड़ मार्गों को दुरुस्त कराए जाने के लिए जिम्मेदारों की ओर से दी गई तरजीह का तो पता चल ही रहा है। वहीं, टूटे व खस्ताहाल कांवड़ मार्ग पर हादसे का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
-- --
रेलवे रोड समेत नगर में कुछ स्थानों पर कांवड़ मार्ग ठीक करने के लिए पालिका कोशिश कर रही है। मौसम साफ होते ही पैच वर्क के माध्यम से इन मार्गों को दुरस्त कराने का काम शुरू करा दिया जाएगा।
राजेश शंकर राजू, पालिकाध्यक्ष, बहजोई