फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no social distencing in government offices

सरकारी कार्यालयों में ही नहीं हो रहा कोरोना से बचाव का पालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
no social distencing in government offices
चंदौसी के सीएचसी में कोरोना वैक्सीन लगवाने को लगी लंबी कतार। नहीं हो रहा सोशल डिस्टेसिंग का पालन? - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। सामाजिक दूरी का पालन सरकारी कार्यालयों में ही नहीं हो रहा है तो आम लोग कहां और कैसे पालन करेंगे। संक्रमण तेजी से फैलने के बाद भी लोगों में जानकारी का अभाव है। इससे जाहिर है कि लोग अपने लिए खुद ही खतरा पैदा कर रहे हैं। गुरुवार को कई ऐसे सरकारी कार्यालय दिखाई दिए जहां न तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा था और न इसके लिए कोई हिदायत कर कर रहा था।
विज्ञापन

सबसे पहला नजारा बिजली विभाग के कार्यालय में देखने को मिला। उपभोक्ता ओटीएस के अंतर्गत बकाया अदा करने पहुंचे हुए थे। इस दौरान तमाम उपभोक्ता सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते हुए दिखाई दिए। यही हाल बैंकों में देखने को मिला। बैंकों में पंचायती चुनाव के चालान अब तक जमा हो रहे हैं। ऐसे में भीड़ इस कदर है कि यदि दावेदारों की कोरोना की जांच कराई जाए तो कई संक्रमित मिलेंगे।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है और मास्क लगाने से भी बच रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का अंदेशा होना तय है। हैरानी की बात यह है कि इनमें ज्यादातर ऐसे लोग नजर आते हैं जो जिम्मेदार हैं। चंदौसी सीएचसी में भी कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। जगह जगह उल्लंघन होता नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed