फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no social distencing in chandausi sambhal

अनलॉक का दूसरा दिन, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
no social distencing in chandausi sambhal
चंदौसी के स्टेट बैंक के गेट पर लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : SAMBHAL
चंदौसी/संभल। पवांसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने आए अनलॉक के दूसरे दिन मरीजों की भीड़ लग गई। डॉक्टरों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। सोशल डिस्टेंसिंग टूट गई। अब सवाल यह है कि जब जिम्मेदार लोग ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराएंगे तो आम जनता क्या संदेश लेगी।
विज्ञापन

चंदौसी में कोटेदारों की दुकानों और बैंकों तथा एटीएम के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का दिन में कई बार उल्लंघन हुआ। लोग धूप से परेशान थे और कतार में न खड़े होकर जल्दी से जल्दी बैंक के भीतर जाने के प्रयास में थे। इसलिए बैंकों के बाहर भीड़ रही। वहीं कुछ स्थानों पर लोगों ने कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार किया।
विज्ञापन

पवांसा गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार सुबह 10:28 बजे डॉक्टर मौजूद नहीं थे। दूर-दराज से दवा लेने आए मरीजों की भीड़ लग गई। 10:30 बजे कमरा नंबर 11 में जब डॉक्टरों ने मरीजों को देखना शुरू किया तो गेट के बाहर भीड़ लग गई और मरीज सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन करना भूल गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंगलवार की सुबह से ही पवासा गांव के मुख्य बाजारों में भीड़ का माहौल रहा। आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने दुकानों पर पहुंचकर जमकर खरीदारी की। दुकानों के बाहर न ही गोले बने थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग लॉकडाउन का पालन किया गया। बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्रों का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed