{"_id":"60b7c11e8ebc3e34e260798d","slug":"no-social-distenc-in-sambhal-market-sambhal-news-mbd390921833","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में नहीं हो रहा है कोरोना गाइडलाइन का पालन, संक्रमण का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में नहीं हो रहा है कोरोना गाइडलाइन का पालन, संक्रमण का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बाजार में कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग भीड़ के रूप में एकत्र हो रहे हैं। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इस समय संभल जिले में संक्रमण की दर कम है लेकिन कोरोना संक्रमण थमा नहीं है। हर दिन मरीज मिले हैं। दो दिन से लगातार मौतें भी हो रही हैं। इसके बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं है। बाजार में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। काफी लोग तो बिना मास्क लगाए दिखाई दिए।
बुधवार की सुबह से ही नगर के मुख्य बाजार में भीड़भाड़ काफी दिखाई दी। यह भीड़ दोपहर के समय हल्की जरूर हुई लेकिन इस दौरान भी नियमों का पालन नहीं किया गया। शाम के समय फिर से आम दिनों की तरह भीड़ एकत्र हो गई।
न कोई दूरी अपनाता नजर आया और काफी लोग बिना मास्क लगाए इधर उधर घूमते दिखाई दिए। दुकानदार भी नियमों का पालन नहीं करा पा रहे हैं। यदि ऐसे ही लापरवाही बरती गई तो संक्रमण फैलने का अंदेशा बढ़ जाएगा। सात बजे से पहले पुलिस बाजार में पहुंची तो दुकानें बंद होनी शुरू हो गईं और लोग घरों की ओर बढ़ने लगे।