फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   No one shared the video but Mehak Pari gained one lakh followers

Sambhal News: वीडियो कोई शेयर नहीं किया फिर बढ़ गए महक परी के एक लाख फॉलोवर्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
No one shared the video but Mehak Pari gained one lakh followers
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां की रहने वाली महक और परी की आईडी पर फॉलोवर्स की लाइन लंबी हो गई है। कार्रवाई होने के बाद करीब एक लाख फॉलोवर्स बढ़े हैं। वहीं, 19 लोगों को अनफॉलो किया है। हालांकि अभी तक कोई नया वीडियो शेयर नहीं किया गया है लेकिन पुरानी वीडियो पर व्यू मिलियन में पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरी ओर असमोली थाना पुलिस इन बहनों के साथ काम करने वाले चार युवकों की तलाश कर रही है। यह युवक भागे हुए हैं। बुधवार को गांव मुबारकपुर बंद निवासी युवक के घर पुलिस पहुंची थी। युवक मिला नहीं है। अन्य तीन युवक जिले से बाहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने मई 2024 में इंस्ट्राग्राम पर आईडी बनाई थी। पहले इस आईडी का नाम कुछ और दिया गया था। बाद में दो बार इस नाम को बदला गया। अब महकपरी143 नाम से आईडी की पहचान है। इस आईडी की चर्चा सोशल मीडिया पर तब हुई कंटेंट को अश्लील और अमर्यादित किया गया। इसके बाद तो फॉलोवर्स बढ़ते चले गए। कार्रवाई होने तक 4.40 लाख फॉलोवर्स थे। कार्रवाई के बाद फॉलोवर्स की संख्या 5.20 पहुंच गई है। हालांकि अभी महकपरी आईडी से कोई वीडियो सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

यह दोनों बहनें भी गांव में नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के बाद अश्लील कंटेंट नहीं बनाएंगी। ऐसा वादा भी पुलिस से किया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर इन्कम करनी है तो अच्छा भी कंटेंट बना सकती हैं। जिससे समाज को जागरूकता मिले और महिला सम्मान बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
महक और परी के साथ काम करने वाले युवकों की जानकारी मिली है। उनकी तलाश भी की जा रही है लेकिन वह मिले नहीं है। यह युवक भी अश्लील कंटेंट में शामिल रहे हैं।
राजीव कुमार मलिक, प्रभारी, असमोली थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed