{"_id":"5eb6f3328ebc3e902e76ae93","slug":"no-help-from-control-room-in-sambhal-sambhal-news-mbd3486927188","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखे हो आज तो खाद्यान्न मिलेगा एक दो दिन बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखे हो आज तो खाद्यान्न मिलेगा एक दो दिन बाद
विज्ञापन
संभल। समस्या के निस्तारण के लिए दावे भरने वाले प्रशासन के पास भूखे को तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था तक नहीं है। यदि भूख आज लगी है और खाद्यान्न की मांग की गई है तो एक दो दिन बाद खाद्यान्न मिलेगा। इसके लिए पहले जांच होगी। यदि इस दौरान कोई भूख से मर गया तो जिम्मेदार कौन होगा। लॉक डाउन लागू होने के बाद से ही ज्यादातर लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट मंडराया हुआ है।
शासन और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया पर हकीकत में यह दावे खोखले हैं। जमीनी स्तर पर इसकी हकीकत कुछ और है। सोमवार को अमर उजाला टीम ने कंट्रोल रूम की हकीकत को जाना।
जरूरतमंद लोगों की तलाश की और उनकी समस्या के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम को अवगत कराने के लिए कहा। हल्लू सराय निवासी इंद्रजीत ने दोपहर को 3.30 बजे कंट्रोल रूम को इस 9557527593 मोबाइल नंबर से कॉल की। इंद्रजीत ने बताया कि उसके घर खाद्यान्न नहीं है और परिवार भूखा है। कर्मचारी ने राशन कार्ड के बारे में जानकारी ली। इंद्रजीत ने बताया कि उसका राशन कार्ड नहीं बना है। कर्मचारी ने एक-दो दिन में जांच करा खाद्यान्न पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
दवाई चाहिए तो नहीं है कोई इंतजाम
संभल। पवांसा निवासी शिवम ने 3.44 बजे मोबाइल नंबर 8755234591 से दवाई के लिए तहसील कंट्रोल रूम के नंबर 9045115546 पर फोन किया। महिला कर्मचारी ने फोन उठाया और समस्या पूछी। शिवम ने बताया कि उसकी दवाई संभल से आनी है। उसके पास कोई वाहन नहीं है और पैदल जाने की स्थिति नहीं है क्योंकि वह बीमार है। कंट्रोल रूम से दवाई गांव तक पहुंचाने की सुविधा देने से इनकार किया गया।