फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no food in destrict hospital

जिला अस्पताल में सिस्टम बेहालः नाश्ता मिलेगा पर दोपहर और रात का भोजन नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
no food in destrict hospital
संभल। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ऐसा नियम है जिस पर मरीज सवाल उठा रहे हैं। इमरजेंसी में अगर कोई मरीज भर्ती होता है तो उसे नाश्ता तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया जाता है पर दोपहर और रात का भोजन नहीं मिलता क्योंकि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के पास स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की यह स्थिति काफी समय से चल रही है। आखिर चले भी क्यों नहीं। क्योंकि जिम्मेदारों को इसकी जानकारी ही नहीं है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इस मामले में जांच कराने की बात कह रहे हैं और क्वालिटी मैनेजर ने कोटेशन पास नहीं होने का हवाला दिया है।
विज्ञापन

बहरहाल इस अव्यवस्था की मार भर्ती मरीजों को झेलनी पड़ रही है। सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में इमरजेंसी वार्ड सबसे अहम होता है। जिसमें सारी व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए शासन से भी आदेश होता है। क्योंकि वार्ड ही इमरजेंसी है। लेकिन जब इमरजेंसी वार्ड में भोजन की व्यवस्था नहीं होगी तो मरीज कहां से भोजन करेगा, यह सवाल अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें इमरजेंसी के बारे में नहीं मिल रही कोई गाइडलाइन
संभल। सीएमओ डा. अमिता सिंह का कहना है कि इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के लिए मेरे पास कोई गाइड लाइन नहीं है। हम इस बारे में अपर निदेशक कार्यालय से जानकारी हासिल करेंगे। जहां तक नाश्ता देने और भोजन न देने का सवाल है, ऐसा क्यों हैं? इस बारे में सीएमएस ही जानकारी दे सकते हैं।
यह है मरीजों की बात
संभल। इमरजेंसी वार्ड में रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर निवासी नेकसी पत्नी दिलीप गुरुवार को भर्ती मिलीं। महिला ने बताया वह पिछले शुक्रवार से भर्ती है। गांव के कुछ दबंगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया था। जब महिला से भोजन की जानकारी की तो उन्होंने बताया कि बाहर से या घर से भोजन नहीं आ नहीं सकता। इसलिए सुबह में जो नाश्ता मिलता है, उससे ही दोपहर और रात का गुजारा कर लेती हैं।

धनारी थाना क्षेत्र के गांव मडावली निवासी वर्षा ने बताया कि उसको बुखार है। गुरुवार को सुबह ही भर्ती हुई हैं। नाश्ता या दोपहर का भोजन नहीं दिया गया है। बाहर से दूध मंगाकर पिया है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासर निवासी हरप्यारी पत्नी मेघनाद ने बताया कि वह बुधवार को भर्ती हुई। सुबह में ही नाश्ता मिला है। भोजन की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed