{"_id":"6917856a999858fc490c03ee","slug":"no-entry-traffic-jam-due-to-entry-of-heavy-vehicles-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124441-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नोएंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नोएंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश से लग रहा जाम
Sat, 15 Nov 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के मालगोदाम आंबेडक पार्क पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
चंदौसी (संभल)। नोएंट्री में भारी वाहनों और कारों के बिना रोकटोक आने-जाने से बाजारों में हर दिन जाम लग रहा है। बेतरतीब तरीके से ई-रिक्शा का संचालन भी जाम की समस्या का मुख्य कारण बने हुए हैं। प्रमुख बाजारों में होमगार्ड और यातायात पुलिस नजर तक नहीं आती है। इससे दुकानदारों के साथ ही राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक नोएंट्री लागू है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे फड़याई बाजार में एक डीसीएम के आने से जाम लग गया। वहीं बिसौली गेट, घास मंडी तिराहा, बड़ा बाजार, घंटाघर समेत सीता रोड मनिहार चौक शहर के प्रमुख बाजारों में एक हैं। सहालग में लोग खरीदारी करने के लिए कारों से पहुंच रहे हैं। साथ ही शहर में ई-रिक्शों की भी भरमार है। कारों और ई-रिक्शों के अधिक संख्या में आने से इन बाजारों में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। खास बात ये घास मंडी तिराहा पर होमगार्ड व पुलिस की तैनाती रहती है। शुक्रवार को होमगार्ड भी नजर नहीं आए। जिससे यहां कारों और ई-रिक्शों के बेतरतीब चलने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
-- -- -- -- -- --
नाबालिगों के हाथों में ई-रिक्शा का स्टेयरिंग
शहर में ई-रिक्शों की संख्या तीन हजार से अधिक है। नाबालिग भी ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इन्हें कोई टोकने वाला नहीं है। कई बार तो चालक के अचानक से ई-रिक्शा टर्न होने पर हादसे हो जाते हैं। बाजारों में भी ई-रिक्शा भारी संख्या में नजर आते हैं और चालक जहां तहां रिक्शा रोक देते हैं। इससे ई-रिक्शा भी जाम की वजह बने हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
फव्वारा चौक पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। शनिवार को शहर के बाजारों का भ्रमण कर अगली कार्रवाई की जाएगी। -दुष्यंत वालियान, टीएसआई, संभल