फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   No electricity to tuvels as per schedule, irrigation affected, crops drying up

शेड्यूल के मुताबिक ट्यूवेलों को बिजली नहीं, सिंचाई प्रभावित, सूख रही फसलें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
No electricity to tuvels as per schedule, irrigation affected, crops drying up
संभल। शेड्यूल के मुताबिक नलकूपों को बिजली नहीं मिल रही है। इससे सिंचाई प्रभावित है और किसानों की फसलें सूख रही हैं। वहीं, बिजली आपूर्ति मिलने के दौरान ट्रिपिंग की समस्या भी किसानों को परेशान कर रही है। बेबस किसान परेशान हो रहे हैं पर कोई सुनने को तैयार नही है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में 24 घंटे, तहसीलों में 20 घंटे और गांवों में 18 घंटे में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित है। संभल जिले में बिजली आपूर्ति का हाल बुरा है। देहात क्षेत्र में मुश्किल से पांच से छह घंटे विद्युत आपूर्ति मिल रही है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि संभल तहसील क्षेत्र के अख्त्यारपुर चौबे और रसूलपुर धतरा गांव ऐसे हैं, जहां लाइट एक दिन छोड़कर मिलती है। यदि अख्त्यारपुर चौबे को बिजली मिली तो रसूलपुर धतरा को नहीं मिलेगी और रसूलपुर को मिली तो अख्त्यारपुर चौबे को नहीं मिलेगी। ओवरलोडिंग की समस्या से ऐसा हो रहा है। अन्य गांवों के किसानों का कहना है कि रात में मनमाने तरीके से बिजली कटौती के चलते सिंचाई नहीं हो पाती। दिन में यही हाल रहता है। किसान ट्यूबवेल नहीं चला पा रहे हैं, जिससे किसानी का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed