फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   No electricity at polling booth

मतदान केंद्र पर बिजली गुल, फर्नीचर भी मिला अधूरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
No electricity at polling booth
चंदौसी। ब्लाक बनियाखेड़ा के गांव जनेटा के मतदान केंद्रों के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की गई। केंद्र पर पहुंचे कार्मिकों को न बिजली मिली और न ही टेबल आदि सामान। कार्मिक रात के अंधेरे में जमीन पर बैठकर मोबाइल की टॉर्च व मोमबत्ती की रोशनी में कार्य करते नजर आए। सेक्टर मजिस्ट्रेट से सभी व्यवस्थाओं को रात में ही पूरा कराने की बात कही है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने प्रशासन को पहले ही मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। ताकि मतदान संपन्न कराने वाली पोलिंग पार्टियों को किसी भी समस्या से रूबरू न होना पड़े। ग्राम पंचायत जनेटा में प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल एक ही परिसर में स्थापित है। जनेटा मतदान केंद्र पर 14 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां गुरुवार की सुबह विद्यालयों के 14 भवनों में मतदान कराया जाएगा। बुधवार की रात पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग बूथ पहुंची। मगर यहां उस समय विद्यालय में बिजली गुल थी और पोलिंग बूथ में पर्याप्त मात्रा में फर्जीचर की व्यवस्था भी नहीं कराई गई थी। जिस कारण पोलिंग पार्टियों के सदस्यों ने जमीन पर बैठकर मोबाइल लाइट में कार्य करना प्रारंभ कर दिया। करीब दो घंटे बाद जब बिजली आई तो कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि जनेटा मतदान केंद्र पर वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था नहीं कराई गई है। इसके अलावा फर्नीचर की जो कमी है, उसे रात को ही पूरा करा दिया जाएगा। गुरुवार की सुबह मतदान अपने निर्धारित समय पर ही प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed