{"_id":"5ec02f0f8ebc3e904d588d5e","slug":"no-electric-in-sambhal-village-sambhal-news-mbd3494315173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसौटा गांव की आधी आबादी को आठ दिन से नहीं मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसौटा गांव की आधी आबादी को आठ दिन से नहीं मिल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। तहसील के गांव सिसौटा की आधी आबादी पिछले आठ दिनों से अंधेरे में है। कई बार समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग को अवगत कराया लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो सकी है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग उठाई गई है। आठ दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश ने गांव सिसौटा को जाने वाली लाइन के तीन खंभे तोड़ दिए।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। मजबूरन ग्रामीणों ने ही खंभों को मुख्य मार्ग से हटा दिया अब आठ दिनों से आधे गांव को बिजली मिलना बंद हो गई है।
गांव सिसौटा निवासी नजाकत अली ने बताया कि बराही बिजली घर से सिसौटा के लिए बिजली लाइन बन गई पर उसे चालू नहीं किया गया। सिसौटा को मैनाठेर से बिजली मिलती है। मैनाठेर से सिसौटा की दूरी ज्यादा है। इसलिए लाइन में फाल्ट ज्यादा होता है। बताया कि रमजान के महीने में लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कर्मचारी सुनवाई करने को तैयार नहीं है।