{"_id":"628a991fb692873371768a9d","slug":"no-arrangement-for-alternative-arrangements-and-the-administration-removed-illegal-stands-chandausi-news-mbd428946081","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैकल्पिक व्यवस्था का प्रबंध नहीं और प्रशासन ने हटवा दिए अवैध स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैकल्पिक व्यवस्था का प्रबंध नहीं और प्रशासन ने हटवा दिए अवैध स्टैंड
विज्ञापन
चंदौसी के सीओ कार्यालय के सामने टैंपो में सवारी भरते चालक। संवाद
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मुख्यमंत्री के मौखिक आदेश पर जिला प्रशासन, परिवहन व यातायात पुलिस ने अवैध स्टैंडों के खिलफ तीन दिन पहले अभियान चलाकर हटा दिया था। प्रशासन ने अवैध स्टैंड हटाने से पहले कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की थी। परिणाम स्वरूप दो दिन के बाद फिर से जगह-जगह से वाहन खड़े होकर सवारियां बैठना शुरू कर दिया। अवैध स्टैंड हटने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बृह्सपतिवार को मुख्यमंत्री का मौखिक आदेश के बाद प्रशासन ने जिला प्रशासन, परिवहन, पुलिस व यातायात पुलिस ने शहर में संचालित अवैध स्टैंडों को अभियान चलाकर हटवा दिया था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद बहजोई व संभल बस स्टैंड पर बसों का खड़ा होना बंद हो गया है। जबकि रेलवे स्टेशन के पास, बहजोई रोड से संचालित होने वाले टेंपो चालकों में भी खौफ व्याप्त है। मगर उक्त क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को सवारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। रविवार को रेलवे स्टेशन के पास कुछ टेंपों में चालक सवारी बैठाते नजर आए। जबकि पहले स्टैंड बनाकर कई टेंपों खड़े कर दिए जाते थे। वहीं बहजोई रोड स्थित सीओ कार्यालय पर से निजी बसों में बहजोई, बबराला व संभल आदि की बस खड़ी कर सवारियां बैठाई जा रही हैं। इसी स्थान पर टेंपो चालक भी सवारी भर रहे हैं। एक दिन अभियान चलाकर प्रशासन ने दोबारा मुड़कर नहीं देखा है। जिससे अवैध स्टैंड पर वाहन खड़े कर सवारी भरने वाले के फिर से हौसले बुलंद होने शुरू हो गए हैं। जबकि प्रशासन ने अवैध स्टैंडों को खत्म करने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
वाहनों के इंतजार में खड़े नजर आये लोग
चंदौसी। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध स्टैंड खत्म होने से इन वाहनों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार को बहजोई, राजघाट सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। ऐसे लोग सीओ कार्यालय के बाहर, मौलागढ़ की पुलिया के पास, मालगोदाम रोड स्थित आंबेडकर प्रतिमा, बदायूं चुंगी पर डग्गामार वाहनों का इंतजार करते रहे। जबकि कुछ लोगों ने रोडवेज बसों में सफर भी किया। संवाद