फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nhin mili karensi, sadak pr utrin pardanashin

नहीं मिली करेंसी, सड़क पर उतरीं पर्दानशीं

Wed, 28 Dec 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 28 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
nhin mili karensi, sadak pr utrin pardanashin
नाेट
महिलाओं ने शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाए। जाम के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार व शाखा प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आधा घंटे तक जाम लगा रहा। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। वहीं स्टेट बैंक की मुख्य ब्रांच, पीएनबी आर्य समाज रोड व एचडीएफसी बैंक के बाहर लोगों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन



नोटबंदी हुए मंगलवार को 48 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं। मंगलवार को भी बैंक खुलने से पहले लोगों की बैंकों के बाहर भारी भीड़ थी। लोग करेंसी के लिए आपाधापी कर रहे थे। स्टेट बैंक, पीएनबी और एचडीएफसी बैंक के बाहर लोगों ने बैंक के अंदर जाने के लिए हंगामा किया। पूरे दिन लोग बैंकों के बाहर परेशान रहे। वहीं सरथल चौकी स्थित पंजाब नेशनल बैंक का 2 बजे कैश खत्म हो गया।
विज्ञापन


कैश खत्म होने की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद पुरुष तो मान गए लेकिन महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। महिलाएं एकत्र होकर संभल-बहजोई मार्ग पर पहुंच गई। महिलाएं एक दूसरे का हाथ पकड़कर खड़ी हो र्गइं और जाम लगा दिया। आधा घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। इस दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार व शाखा प्रबंधक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए शाखा प्रबंधक पर कमीशन लेकर रुपये देने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को करेंसी दिलाने का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा घंटे तक जाम लगे रहने के चलते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। शाखा प्रबंधक आरके सिंह ने कहा कि कैश न होने की वजह से दिक्कत आई है। जब तक कैश था तब तक वितरण किया गया है। कमीशन लेकर रुपये देने के आरोप का कोई मतलब नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed