फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nhin mila cash, sadkon pr utre log

नहीं मिला कैश्ा, सड़क पर उतरे ग्राहकों ने प्रदर्शन कर जाम लगाया

Tue, 22 Nov 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 22 Nov 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
nhin mila cash, sadkon pr utre log
पुल‌िस
कई स्थानों पर करेंसी न होने की वजह से बैंक की शाखाएं देरी से खुलीं। पब्लिक परेशान हालत में घंटों खड़ी रही। 
विज्ञापन

संभल जिले की सिरसी में दोपहर एक बजे के करीब प्रथमा बैंक के बाहर कतार में खड़े लोग आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि तीन दिन से रोज आ रहे हैं पर कैश नहीं मिल पा रहा है। आक्रोशित लोगों  ने मुरादाबाद-संभल मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाया और एक घंटे में करेंसी मंगवाने का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया। वहीं फतेहउल्ला सराय में 11 बजे लोगों ने जाम लगाया। आधा घंटे तक जाम रहा। हसनपुर रोड में यातायात बाधित हुआ। करेंसी मंगवाने का आश्वासन देकर कोतवाली की पुलिस ने जाम खुलवाया गया। 

प्रथमा बैंक की शाखाओं से निराश हो रही पब्लिक, भटक रहे किसान 
संभल। कैश कम आने से प्रथमा बैंक की शाखाओं में ग्राहक परेशान हैं। सलारपुर  की प्रथमा बैंक में 13 दिन में मात्र 50 हजार रुपये आए। सैकड़ों किसान  रुपये की आस में रोजाना बैंक के बाहर कतार लगते हैं और निराश लौट जाते हैं। प्रथमा  बैंक की फतेहउल्लासराय शाखा सोमवार को 11 बजे नहीं खुली।
विज्ञापन


पल्बिक बाहर कतार  में लगी है। बैंक के स्टाफ का कहना है कि कैश नहीं है। बैंक खोलकर क्या  करें। जनेटा, नूरियोसराय और संभल की प्रथमा बैंक में  भी लोग परेशान नजर आए। इन ब्रांचों में सुबह आठ बजे से ही भीड़  लग गई थी। लोगों का कहना  है कि रोजाना आते हैं और लौट जाते हैं। सिंहपुरसानी की प्रथमा बैंक में कैश कम आया है। पब्लिक परेशान रही। प्रथमा बैंक सरायतरीन में दोपहर एक बजे तक कैश नहीं था। पब्लिक इंतजार कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल। आर्य समाज रोड पर स्थित बैंक शाखाओं पर करेंसी एक्सचेंज व विड्राल के लिए आए लोगों को महिला दरोगा के डंडों का सामना करना पड़ा। हंगामे के हालात पर महिला दरोगा ने कई बार डंडा चलाया।

आर्य समाज रोड पर स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा बैंकों की शाखाएं हैं। लोग सुबह होते ही आर्य समाज रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंकों पर करेंसी एक्सचेंज के लिए जमा होने लगते हैं। लोगों की भीड़ अधिक होने के चलते बैंकों के बाहर हंगामा होता रहता है। सोमवार को जैसे ही बैंक खुली तो लोगों ने बैंक के अंदर जाने के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर खड़ी एक महिला दारोगा ने भीड़ पर डंडा चलाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed