{"_id":"583ddeb54f1c1b0d1ede6748","slug":"nhin-mila-cash-prathama-bank-k-samne-jaam-lagaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला कैश, प्रथमा बैंक के सामने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला कैश, प्रथमा बैंक के सामने जाम लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे और जाम की सूचना पर नरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब घंटे भर तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। मशक्कत के बाद हालात सामान्य हो सके।
जनेटा स्थित प्रथमा बैंक शाखा में लंबी कतारों के बीच नकदी नहीं मिलने की आशंका के चलते लोगों के सब्र का बांध टूट गया। कतारों में खड़े बैंक ग्राहक नकदी नहीं होने की सूचना पर भड़क गए। कई गांव के ग्रामीणों ने संभल-चंदौसी मार्ग पर जाम लगा दिया। नरौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। बैंक प्रबंधक जेसी सूर्यवंशी ने कैश उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीड़ का गुस्सा शांत हुआ।
उधर, बैंकिंग के लिए मंगलवार को भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर तरफ अफरा तफरी और भीड़भाड़ का माहौल दिखा। घंटों कतारों में खड़े होकर लोगों ने अपने जरुरी काम निपटाए। एटीएम के बाहर भी लंबी कतारों का नजारा दिखा। नोटबंदी के बाद अभी भी हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। दिन निकलते ही लोग नकदी की तलाश में बैंकों और एटीएम पर कतारों में लगे नजर आ रहे हैं। दिन भर मशक्कत के बाद कुछ को सफलता मिली तो कुछ को मायूस ही लौटना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में कैश का बुरा हाल है। प्रथमा बैंक शाखाओं में नो कैश की स्थिति से ग्रामीण बेहद परेशान हैं।