{"_id":"6ab191bd14b3a79af400bb95","slug":"newlywed-womans-body-found-hanging-from-a-saree-noosenewlywed-womans-body-found-hanging-from-a-saree-noose-sambhal-news-c-204-1-chn1011-132974-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: साड़ी के फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: साड़ी के फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली के मोहल्ला मनसा देवी में सोमवार को एक 21 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में छत के कुंदे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मनसा देवी निवासी युवक की शादी करीब आठ माह पहले थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव हिंडोली निवासी मधु (21) के साथ हुई थी। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा है और सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे लोगों से विवाहिता के मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिली।
सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बनियाठेर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतरवा लिया। पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मायके पक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है।