फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Newlywed's body found hanging in the room

कमरे में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Newlywed's body found hanging in the room
कमरे में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। बनियाठेर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित भैतरी रेलवे फाटक के पास स्थित नई बस्ती में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बदायूं रोड स्थित भैतरी रेलवे फाटक के पास स्थित नई बस्ती में फिरोज खां अपने पत्नी रूबीना के साथ रहता है। दोनों की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। शुक्रवार को फिरोज खां जुमे की नमाज पढ़ने मस्जिद गया था। दोपहर दो बजे वापस लौटा तो मेन गेट का दरवाजा बंद था। किसी तरह दरवाजे का कुंडा खोल फिरोज अंदर घुस गया। मेन गेट के पास बने कमरे अंदर बंद होने पर और काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो फिरोज ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसकी पैरों से जमीन निकल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ दिनेश कुमार ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। जानकारी होने पर महिला की मां बानो पत्नी गुल्लू मौके पर पहुंची। मृतका की मां ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में किसी न किसी बात पर अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मायके पक्ष से तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed