फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Newly married woman refuses to live with Divyang husband, marriage broken in two days

नवविवाहिता ने दिव्यांग पति के साथ रहने से किया इनकार, दो दिन में टूटी शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman refuses to live with Divyang husband, marriage broken in two days
असमोली (संभल)। कई महीने चले रिश्ते के बाद शादी हुई और दो दिन में ही खत्म हो गई। फैसला पुलिस के सामने किया गया। दुल्हन के परिवार ने जो सामान उपहार स्वरूप दिया था वह दूल्हा पक्ष ने वापस कर दिया और अपना सामान लेकर वापस लौट गए। दो दिन में ही खत्म हुई शादी की चर्चा आसपास के गांवों में बनी हुई है। नवविवाहिता ने पति को दिव्यांग बताकर रहने से इनकार किया था। दरअसल असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 15 मार्च को जिला मेरठ के थाना हस्तिनापुर अंतर्गत एक गांव निवासी युवक से हुई थी। बुधवार को दूल्हा अपनी पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचा तो दुल्हन ने दूल्हा के साथ रहने से साफ मना कर दिया। इसकी जानकारी दोनों पक्षों को हुई तो हड़कंप मच गया। गांव में पंचायत पड़ी लेकिन नवविवाहिता ससुराल जाने के लिए किसी हाल राजी नहीं हुई। मामला थाने पहुंच गया। पुलिस के सामने नवविवाहिता ने बताया कि उसका पति दिव्यांग है। और वह किसी हाल उसके साथ रहना नहीं चाहती है। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन नवविवाहिता राजी नहीं हुई। मजबूरन दोनों पक्षों को पुलिस के सामने पंचायत कर शादी खत्म करनी पड़ी। दुल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष की ओर से मिला सामान वापस दे दिया। और अपना सामान भी वापस ले गए। दो दिन में टूटी शादी आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed