फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: newlywed woman was found unconscious in bathroom; she died due to suffocation from gas geyser

Sambhal: बाथरूम में नवविवाहिता मिली अचेत, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, गैस गीजर से दम घुटने से जान गई

Tue, 20 Jan 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 02:29 AM IST
सार

बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर से दम घुटने की वजह से नवविवाहिता की मौत हो गई। उसकी डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी। देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर महिला को अचेत अवस्था में पाया और अस्पताल ले गए थे। 

विज्ञापन
Sambhal: newlywed woman was found unconscious in bathroom; she died due to suffocation from gas geyser
गैस गीजर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बाथरूम में नहाते समय 25 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने गैस गीजर से महिला के दम घुटने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


महिला की डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी। नगर के एक मोहल्ले में नव दंपती मकान की दूसरी मंजिल पर रहता था। रविवार को दोपहर नव विवाहिता बाथरूम में नहाने गई थी, जहां गैस गीजर लगा हुआ था। काफी देर तक बाहर न आने पर पति को अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन


बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद होने पर खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर पति ने परिवार के अन्य लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर महिला बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतका की शादी चार दिसंबर 2025 को हुई थी। उसका मायका चंदौसी शहर से ही सटे एक गांव में है।


गैस गीजर से जुड़ी ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बंद बाथरूम में गैस गीजर का प्रयोग जानलेवा साबित हो सकता है। इसके लिए उचित वेंटिलेशन और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed