फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Newly appointed teachers are not getting salary due to delay in verification of certificates

प्रमाण पत्रों के सत्यापन में देरी से नहीं मिल पा रहा नव नियुक्त शिक्षकों को वेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed teachers are not getting salary due to delay in verification of certificates
बहजोई। 69000 शिक्षक भर्ती के तृतीय चरण में चयनित 6696 नव नियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन व वेतन दिलाए जाने को लेकर बीएसए को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को बीएसए दफ्तर परिसर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 69000 शिक्षक भर्ती के तृतीय चरण में चयनित किए गए 6696 नव नियुक्त शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण किए करीब दो माह का समय बीत गया है। बावजूद इसके शिक्षकों की ओर से एक माह से अस्थाई रूप से प्रदान किए गए विद्यालय व कोविड वैक्सीनेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज की जा रही है। वहीं नव-नियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन अभी तक नहीं हो पाया है। इससे शिक्षकों को अभी तक वेतन प्राप्त नहीं हो पा रहा है। ज्ञापन पर राजकुमार शुक्ल, अतुल चौधरी, रोहन, शिवशंकर, तिलक सिंह, अनिल कुमार यादव, नीरज कुमार, धर्मवीर, रवि भारती, मोती सिंह, अवध बिहारी पटेरिया, हिमांशु वार्ष्णेय, अमन, प्रवीण कुमार वर्मा, संदीप, संजीव कुमार व तेजपाल सिंह के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed