{"_id":"5dd975d08ebc3e54ac7bc048","slug":"new-tahasil-in-sambhal-sambhal-news-mbd3303161133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई तहसील में शामिल किए जा सकते हैं तीन न्याय पंचायतों के 150 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई तहसील में शामिल किए जा सकते हैं तीन न्याय पंचायतों के 150 गांव
विज्ञापन
संभल/असमोली। असमोली में नई तहसील बनाए जाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। शासन ने इस बारे में जिला प्रशासन से स्पष्ट तौर पर प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव तैयार करने को संभल तहसील को दो हिस्सों में किया जा रहा है। अभी तक संभल तहसील में कुल 399 राजस्व गांव है। जिले की तीनों तहसीलों में संभल सबसे बड़ी तहसील है। अब इसके दो हिस्से किए जाएंगे। नई तहसील में मुरादाबाद की करीबी मढ़न और गुमसानी न्याय पंचायत के 27 और नेकपुर न्याय पंचायत के सभी गांवों को शामिल किया जाएगा। इन न्याय पंचायतों के पचास गांवों के अतिरिक्त ऐसे और भी गांव तलाशे जा रहे हैं। जिन्हें नई तहसील में शामिल किया जा सकता है।
इसलिए वक्त लग रहा है। अब सोमवार को कार्यालय खुलने पर स्थिति होगी साफ
मुरादाबाद की चंदौसी, संभल और बदायूं जिले की गुन्नौर तहसील को शामिल करके संभल जिले का गठन किया गया था। संभल जिले का मुख्यालय बहजोई बनाया गया है। मढ़न, गुमसानी न्याय पंचायत के गांवों के लोगों का कहना है कि उन्हें संभल जिले का बहजोई मुख्यालय दूर पड़ता है। इसलिए उनकी न्याय पंचायत के 27 गांवों को मुरादाबाद जनपद में शामिल कर दिया जाए।
इसी तरह से नेकपुर क्षेत्र के 23 गांवों को पड़ोसी जनपद अमरोहा में शामिल करने की मांग उठती रही है। इस मांग के दौरान ही शासन में असमोली को नई तहसील बनाने का सुझाव दिया गया। इस पर शासन ने दूसरी बार आख्या मांगी है। साथ ही प्रस्ताव मांगा है। अब गांवों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कितने गांव नई तहसील में शामिल किए जाएं।
विज्ञापन
इस पर मंथन चल रहा है। अब मढ़न, गुमसानी और नेकपुर न्याय पंचायत के गांवों को नई तहसील का हिस्सा बनाने पर सहमति हो चुकी है। लेकिन और कौन-कौन से गांव नई तहसील में संभल तहसील से काटकर शामिल किए जाएं? इस पर विचार विमर्श चल रहा है। उम्मीद है कि जल्दी ही कोई निष्कर्ष सामने आएगा। अगर, असमोली नई तहसील बनी तो संभल तहसील के दो हिस्से हो जाएंगे। नई तहसील में करीब 150 गांव शामिल किए जाने के सवाल पर आंकलन चल रहा है।