फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   New SP along with the police team took out a foot march in the city

Sambhal News: नवागत एसपी ने पुलिस टीम के साथ शहर में निकाला पैदल मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
New SP along with the police team took out a foot march in the city
संभल। जिले में पहले ही दिन चार्ज संभालने के बाद संभल नगर में पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च निकाला। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


संभल के नवागत पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह व कोतवाली प्रभारी ओंमकार सिंह के साथ चौधरी सराय पुलिस चौकी से पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च चौधरी सराय से शुरू होकर मनोकामना रोड, जामा मस्जिद, डाकखाना, बाजार, कोतवाली, मोहल्ला ठेर, नखासा, आर्य समाज पर जाकर समाप्त हुआ। उन्होंने दुकानदारों से भी वार्ता की।
विज्ञापन

शहर के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। लोगों को संदेश दिया कि वह डरे नहीं। पुलिस आमजन की सेवा में सदैव तत्पर है। किसी को कोई दिक्कत हो, वह सीधे पुलिस से शिकायत करें। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार से बहजोई के लिए रवाना हो गए। वहीं दूसरी ओर उन्होंने चार्ज संभालने के बाद बहजोई अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता की थी। उन्होंने कहा था कि मजबूत कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed