फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   New roadways bus stand will be built on the land of power house, soil test done

Sambhal News: पावर हाउस की भूमि पर बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, मिट्टी की हुई जांच

Fri, 13 Dec 2024 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 13 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
New roadways bus stand will be built on the land of power house, soil test done
चंदौसी (संभल)। बिजली विभाग से एनओसी मिलने के बाद चंदौसी रोडवेज स्टैंड के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।बृहस्पतिवार को आवास विकास परिषद के अवर अभियंता संजय कुमार ने बस स्टैंड के लिए चिह्नित भूमि की मिट्टी का परीक्षण किया। परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। आजाद रोड पर वर्तमान में रोडवेज बस स्टैंड संचालित है। यहां जगह कम होने की वजह से रोडवेज बसों के संचालन में दिक्कत आती है। साथ ही बीच शहर में होने की वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। बीते साल तत्कालीन डीएम ने शासन को पत्र लिखकर रोडवेज बस स्टैंड को बदायूं रोड पर सिफ्ट करने के लिए पैरवी की। साथ ही बदायूं चुंगी के नजदीक पावर हाउस की दो एकड़ जमीन चिन्हित कर शासन को प्रस्ताव भेजा। इसके बाद शासन से रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण को अनुमति मिल गई। इसके बाद बिजली विभाग की एनओसी के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। बीते दिनों बिजली विभाग से भी एनओसी मिल गई। अब बस स्टैंड निर्माण की प्रकिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद आवास विकास परिषद के जेई संजय कुमार ने चिन्हित भूमि की भार वहन क्षमता के लिए मिट्टी की जांच की। स्वायल टेस्ट प्रक्रिया की तहत तीन स्थानों से दस दस मीटर की गहराई से मिट्टी ली गई। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रकिया शुरू होगी।
विज्ञापन

-----------
शहर को मिलेगी जाम से राहत
चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड वर्तमान में घनी आबादी में संचालित है। यहां बसों के खड़े होने लिए पर्याप्त स्थान भी नहीं है। ऐसे में रात के समय बस स्टैंड के अलावा मालगोदाम रोड पर भी बसें खड़ी रहती हैं। दिन में भीड़ भाड़ की वजह से बदायूं चुंगी से लेकर मालगोदाम रोड तक जाम की समस्या बनी रहती है। खासकर त्योहारी सीजन में रोडवेज बसें जाम में फंस जाती हैं। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed