{"_id":"6859ad64747c622ece0bf90e","slug":"new-poles-installed-on-the-cemetery-route-shifting-of-the-line-also-started-chandausi-news-c-204-1-chn1003-120988-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कब्रिस्तान मार्ग पर लगाए गए नए खंभे, लाइन की शिफ्टिंग भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कब्रिस्तान मार्ग पर लगाए गए नए खंभे, लाइन की शिफ्टिंग भी शुरू
Tue, 24 Jun 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। कब्रिस्तान के पास सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे बिजली के खंभों को हटाने का काम पालिका ने शुरू कर दिया है। पालिका ने कब्रिस्तान पास सड़क किनारे नए विद्युत खंभों को लगा दिया है, अब इन खंभों पर विद्युत लाइन की शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। साथ ही पहले से बीच में लगे खंभों को सड़क से हटा दिया जाएगा। जल्द सड़क निर्माण होने से फाटक पर जाम की स्थिति खत्म हो जाएगी।
कब्रिस्तान रेलवे फाटक से एक दर्जन से ज्यादा एक्सप्रेस, पैसेंजर व मालगाड़ी गुजरती हैं। फाटक बंद होने से सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। यहां जाम की समस्या खत्म करने के लिए पालिका ने अतिक्रमण अभियान चलाकर कब्रिस्तान की जद में आई सरकारी भूमि को मुक्त कराया था। बीते कुछ दिनों पहले 23 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान बिजली के खंभे बीच में आने से सड़क चौड़ीकरण में बाधा उत्पन्न हो रही थी। रविवार रात पालिका की तरफ से कब्रिस्तान के किनारे की सड़क पर नए खंभे लगा दिए गए। जिन पर लाइन शिफ्टिंग का कार्य भी शुरू करा दिया गया।
विनियमित क्षेत्र के जेई अमित कुमार ने बताया कि कब्रिस्तान के पास करीब 35 लाख रुपये की धनराशि से 50 मीटर लंबी व 23 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। दो मीटर चौड़े फुटपाथ का निर्माण भी शामिल है। जेई ने बताया कि नए खंभों को कब्रिस्तान के किनारे लगा दिया गया है। इन पर लाइन शिफ्टिंग का काम भी शुरु करा दिया गया है। जो खंभे सड़क के बीच में आ गए है, उन्हें हटा दिया जाएगा।