फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   New contenders for the post of president are now circling big leaders, every party is competing to become a candidate

Sambhal News: अध्यक्ष पदों के नए दावेदार अब बड़े नेताओं के लगा रहे हैं चक्कर, प्रत्याशी बनने की हर दल में लगी है होड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
New contenders for the post of president are now circling big leaders, every party is competing to become a candidate
संभल। जिले के आठ निकायों में से छह पर आरक्षण का बदलाव हुआ है। अब नए दावेदार सामने आने लगे हैं। यह दावेदार अपनी अपनी पसंद के दलों के असरदार नेताओं के पास पहुंच रहे हैं। आरक्षण के बदलाव से चुनावी समीकरण ही बदल गए हैं। जिनकी तैयारी पहले से चल रही थी। उन्हें आरक्षण के बदलाव से मायूस होना पड़ा है। तीन नगर पालिका परिषद में संभल और चंदौसी के लिए महिला आरक्षण हुआ है। जबकि बहजोई अनारक्षित है। ऐसा ही बदलाव जिले के पांच नगर पंचायतों में से तीन पर हुआ है। जो दावेदार लगे थे उन्हें आरक्षण के बदलाव ने काफी मायूस किया है। जबकि जिनकी कोई तैयारी नहीं थी वह अब चुनावी मैदान में आने का मन बना चुके हैं। इसलिए ही बड़े नेताओं के पास हाजिरी हो रही है। शुक्रवार को यह सिलसिला जिले के सभी आठ निकायों में जारी रहा। जगह जगह लोगों के बीच नए दावेदारों को लेकर चर्चा भी खूब रही है।
विज्ञापन

कई दावेदार महिला आरक्षण के चलते नहीं लड़ेगे चुनाव
संभल। जिले में आठ निकायों में चार पर महिला आरक्षण हुआ है। इसमें दो महिला आरक्षण के अलावा एक पिछड़ा वर्ग महिला और एक अनुसूचित जाति महिला का आरक्षण जारी हुआ है। जो दावेदार अपनी तैयारी में लगे थे अब महिला आरक्षण होने पर उन्होंने चुनावी मैदान छोड़ने का मन बना लिया है। ऐसे दावेदार संभल नगर पालिका परिषद में है जो अपने परिवार की किसी महिला को चुनावी मैदान में नहीं लाना चाहते थे। कई ऐसे भी दावेदार हैं जिनके पास कोई महिला के रूप में बेहतर विकल्प नहीं है। चर्चा है कि यह दावेदार अब किसी दूसरे दावेदार के समर्थन में पहुंचेंगे। जिससे चुनाव में पूरी मदद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed