{"_id":"62d85bffea63e628937f194c","slug":"new-circle-rate-will-be-applicable-in-the-district-proposal-for-evaluation-list-is-ready-sambhal-news-mbd435266280","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लागू होगा नया सर्किल रेट, मूल्यांकन सूची का प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लागू होगा नया सर्किल रेट, मूल्यांकन सूची का प्रस्ताव तैयार
विज्ञापन
जिले में वित्तीय वर्ष-2022-23 के लिए एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू होना है। संभल, चंदौसी और गुन्नौर तहसील क्षेत्र में मूल्यांकन सूची का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इस पर जिला प्रशासन ने आपत्तियों और सुझाव मांगे हैं। 25 जुलाई तक अपने सुझाव और आपत्तियों को दर्ज करा सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी ने बताया कि सुझाव और आपत्ति संबंधित उपनिबंधक कार्यालय के अलावा संभल में अपर जिलाधिकारी कार्यालय और सहायक महानिरीक्षक निबंधन के कार्यालय में 25 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नए सर्कल रेट के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी जिसके बाद से जिले में नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे।
बता दें कि चार वर्षों के बाद नए सर्किल रेट का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें 6 से 8 प्रतिशत कृषि भूमि, प्लॉट 0 से 6 मीटर रोड पर 10 प्रतिशत, कमर्शियल प्लॉट में 5 प्रतिशत और दुकान में 6 से 8 प्रतिशत सर्किल रेट किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।