{"_id":"5a9ef5034f1c1b82408b5960","slug":"new-block-made-in-babrala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग ने बबराला को बनाया नया प्रखंड, नहीं लगेंगे चंदौसी के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग ने बबराला को बनाया नया प्रखंड, नहीं लगेंगे चंदौसी के चक्कर
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Streets Lights
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विद्युत विभाग के द्वारा बबराला को बनाए नए डिवीजन के बाद गुन्नौर के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब तक चंदौसी होने वाले विद्युत कनेक्शन संबंधी सभी कार्य बबराला में कराए जा सकेंगे। जिससे लोगों को न केवल भागदौड़ व समय की बचत होगी बल्कि धन की बबार्दी भी नहीं होगी।
बबराला प्रखंड में गुन्नौर तहसील के तीनों के ब्लॉकों के गांवों को जोड़ा गया है। अब तक गुन्नौर तहसील चंदौसी डिवीजन का हिस्सा था। नलकूप व उद्योग विद्युत कनेक्शन के लिए किसानों व उपभोक्ताओं को चंदौसी के चक्कर लगाने पड़ते थे।
प्रदेश सरकार द्वारा डार्क जोन में नलकूप विद्युत कनेक्शन दिए जाने की घोषणा के बाद विभाग में कनेक्शनके लिए बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग की ओर से बबराला को नया डिवीजन बनाया गया है। इससे न केवल गुन्नौर तहसील के लोगों को अधिक दूरी के चक्कर लगाने की समस्या दूर होगी बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों की डिवीजनों का काम बंट जाने से आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
कस्बा बबराला के चंदौसी रोड़ पर स्थित बिजली घर परिसर में बनाए गए नए डिवीजन कार्यालय में फरवरी माह के अंतिम सप्ताह से कार्य शुरू हो गया है। अब तक गुन्नौर तहसील के गवां, धनारी, रजपुरा, बबराला, गुन्नौर, जुनावई बिजली घरों के सभी कार्य चंदौसी डिवीजन से हो रहे थे। जिनमें तीनों नगर पंचायत भी शामिल है।