{"_id":"6504bbac419a38e00c0ac65c","slug":"net-examination-was-conducted-in-council-schools-under-the-supervision-of-zonal-and-sector-magistrate-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-2894-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की देख-रेख में हुई परिषदीय विद्यालयों में नेट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की देख-रेख में हुई परिषदीय विद्यालयों में नेट परीक्षा
Sat, 16 Sep 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। परिषदीय विद्यालयों में होने वाली नेट परीक्षा में 61829 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8.50 बजे से सुबह 10.20 बजे तक जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत नोडल अधिकारियों की देख-रेख में प्राथमिक विद्यालयों में हुई निपुण मूल्यांकन परीक्षा में 14028 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर रहे। उन्होंने बताया कि कक्षा एक से लेकर लेकर तीन तक की हिंदी व गणित विषय की परीक्षा में अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं से प्रश्नों के उत्तर जानते हुए ओएमआर सीट में दर्ज कराए। परीक्षा की ओएमआर सीट को सरल ऐप पर अपलोड किया जाएगा। बीएसए ने बताया कि शनिवार को कक्षा चार से कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं समेत जिले भर के 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राएं भागीदारी करेंगी। इसमें प्रश्नों के उत्तर ओएमआर सीट पर स्वयं छात्र-छात्राओं को दर्ज करने हैं। परीक्षा को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की गई है।