फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   NEET: 97.59 percent candidates participated

नीट : 97.59 फीसदी अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

Mon, 05 May 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 05 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
NEET: 97.59 percent candidates participated
रामपुर। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से जिले के नौ कॉलेजों में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) कराया गया। रविवार को कराए गए इस टेस्ट के दौरान जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों ने निगरानी रखी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इस परीक्षा में 2600 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान परीक्षा में 64 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस तरह टेस्ट में 97.59 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भागीदारी की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से रविवार को राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय रामपुर सहित नौ कॉलेज में परीक्षा हुई।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली परीक्षा के दौरान डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी विद्यासागर मिश्र ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्र पर फोर्स उपलब्ध रही। परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने बताया कि नीट में किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed