{"_id":"694af7e1a85af9f22c047ceb","slug":"need-information-about-vehicle-registration-or-license-you-can-take-help-of-chatbot-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-130370-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वाहन पंजीकरण या लाइसेंस की चाहिए जानकारी...चैटबॉट की ले सकते हैं मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वाहन पंजीकरण या लाइसेंस की चाहिए जानकारी...चैटबॉट की ले सकते हैं मदद
विज्ञापन
संभल। परिवहन विभाग ने लोगों की सुविधाओं के लिए 54 सेवाएं ऑनलाइन हैं। जिनमें पंजीयन, लाइसेंस और फैंसी नंबर की सुविधाएं शामिल हैं। फिर भी इन सुविधाओं को लेने में कोई दिक्कत आ रही है तो इसके लिए हाल ही में चैटबॉट बनाया गया है। इसके नंबर पर हाय का मैसेज भेजकर मदद ली जा सकती है।
एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि ऑनलाइन सुविधाओं का आम लोगों को लाभ मिल रहा है। वाहन के पंजीयन संबंधी कार्य के लिए vahan.parivahan.gov.in का प्रयोग किया जा सकता है। इसमें वाहन का पंजीयन, ट्रांसफर, एनओसी आदि शामिल हैं। वहीं लाइसेंस संबंधी कार्य sarthi.parivahan.gov.in पर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि लर्निंग लाइसेंस पूरी तरह ऑनलाइन हो चुका है। आवेदन ऑनलाइन टेस्ट देकर स्वयं लर्निंग लाइसेंस डाउनलोड कर सकता है। आवेदक को कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। फैंसी नंबर की सुविधा भी ऑनलाइन है।
उन्होंने बताया कि सुविधाओं को लेने में लोगों को किसी तरह की दिक्कत के समाधान के लिए हाल ही में चैटबॉट विकसित किया गया है। इसका नंबर 8005441222 है। इस पर हाय का मैसेज भेजकर लोग जानकारी ले सकते हैं। वहीं हेल्पलाइन नंबर 149 और 1800-1800-151 पर भी सहायता ली जा सकती है।