{"_id":"5820e0634f1c1b067fb3894d","slug":"nbi-ki-shaan-men-gustakhi-pr-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्स एप पर नबी की शान में गुस्ताखी सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्स एप पर नबी की शान में गुस्ताखी सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर इमाम समेत मुस्लिम समाज के लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की गई।
लक्ष्मण गंज के वारिस नगर निवासी दानिश पुत्र सगीर अहमद के मोबाइल पर सोमवार की रात करीब नौ बजे व्हाट्स एप के जरिए आपत्तिजनक मैसेज आया। मैसेज आने के बाद दानिश पुत्र सगीर अहमद ने इसकी जानकारी मुस्लिम समाज के लोगों को दी। मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में जारई गेट चौराहे पर एकत्र हुए। जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। वहां भीड़ को मौलानाओं ने संबोधित भी किया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि इस तरह की हरकत से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैं।
शहर इमाम मोहम्मद नाजिम, काजी मरगूब आदि ने आक्रोशित भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह चाहर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोग कोतवाली पहुंचे।
कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक सुरेश बाबू यादव को तहरीर दी। कोतवाली परिसर में मुस्लिम समाज के लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। स्टेशन रोड पर जमकर हंगामा हुआ। कार्रवाई के आश्वासन पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। शहर इमाम मौलाना मोहम्मद नाजिम, काजी मरगूब, हाफिज मतीन, हाफिज फईम, मौलाना सुहैल, हाफिज गुलाम वारिस, हाफिज मोहम्मद रईस, चौधरी अख्तर सादेन, अनीस कुरैशी, अमजद, बदरे आलम, अब्दुल वारिस, सूफी अबरार हुसैन, हाफिज अहमद, इमरान खान, हाफिज लईक अहमद, शाहरुक खान, मोहम्मद आकिल, मोहम्मद मोनिस, एजाजुद्दीन, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद जिब्रान मौजूद रहे।
विज्ञापन
जब संभल में कल्कि मंदिर के शिलान्यास को लेकर तनाव की स्थिति है और दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। ऐसे में नबी-ए-रसूल पर आपत्तिजनक टिप्पणी तनाव को बढ़ा सकती है। स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से उच्चाधिकारियों को तत्काल घटना से अवगत कराया गया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि तहरीर ली गई है। जांच कराई जा रही है। जिसने भी यह आपत्तिजनक टिप्पणी की है। या मैसेज व्हॉट्स एप पर फारवर्ड किए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल सभी लोग शांति बनाएं रखें।