फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nayab tahseeldar ko dhamki dekar jcb le gye mafiya

नायब तहसीलदार को धमकी देकर जेसीबी ले गए माफिया

Sat, 14 Jan 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 14 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को रोकने के लिए खनन माफियाओं नेे जेसीबी से रास्ते में गड्ढा कर दिया। इसके बाद भी जब टीम पहुंची तो नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता की गई। उनके साथ मौजूद कर्मियों ने जेसीबी के नंबर लिख लिए थे। इसी आधार पर हयातनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



 बेनीपुर के जंगल में अवैध तरीके से तीन दिन से छह जेसीबी से खनन किया जा रहा है। इसकी जानकारी किसी ने फोन से एसडीएम को दे दी। एसडीएम ने तत्काल नायब तहसील नितिन तनेजा को मौके पर भेज दिया। नायब तहसीलदार कर्मचारियों के साथ चेकिंग के लिए निकले। बेनीपुर के जंगल में चार जेसीबी खनन करती हुई दिखाई दीं। नायब तहसीलदार उन्हें पकड़ने के लिए मौके की तरफ आते दिखाई दिए तो खनन माफियाओं ने रास्ते में जेसीबी से गड्डा कर दिया। नायब तहसीलदार ने दूसरे रास्ते से जेसीबी का पीछा करना शुरू कर दिया। घेराबंदी कर दोनों जेसीबी पकड़ लीं। जेसीबी के चालकों और मजदूरों ने तहसीलकर्मियों और नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद दोनों जेसीबी को प्रशासन ने कब्जे में ले लिया लेकिन इनके साथ किसी को पकड़ा नहीं जा सका। 
विज्ञापन



इसके बाद नायब तहसीलदार तहसील कर्मियों के साथ मिलकर दोनों जेसीबी बेनीपुर के एक ईंट भट्टे पर लेकर आ गए। तभी नायब तहसीलदार को दो और जेसीबी चलती दिखाई पड़ी। नायब तहसीलदार दो कर्मचारियों ईंट भट्टे पर जेसीबी के पास छोड़कर चल रही जेसीबी को पकड़ने के लिए चले गए। तभी पकड़ी हुई जेसीबी के चालक कुछ लोगों को साथ लेकर आए और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए जबरन दोनों जेसीबी ले गए। बाद में नायब तहसीलदार ने नंबर के आधार पर हयातनगर थाने में दो लोगों के रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed