फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Navratri: Worship of Goddess Shailputri on the first day

नवरात्र : पहले दिन मंदिरों मां शैलपुत्री की हुई आराधना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Worship of Goddess Shailputri on the first day
चंदौसी के मंदिर में महाआरती करते श्रद्धालु। - फोटो : चंदौसी के मंदिर में महाआरती करते श्रद्धालु।
चंदौसी। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को शहर व देहात क्षेत्रों के सभी देवी मंदिरों पर पूजा अर्चना के लिए देवी भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने अपने परिवार की सलामती और खुशहाली की माता से मन्नत मांगी। सुरक्षा को लेकर मंदिरों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

रविवार को चैत्र नवरात्र का आगाज हो गया। इस अवसर पर देवी प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया। पहले दिन मंदिरों पर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। भोर से ही नगर के श्री गंगादेवी मंदिर, मां पूर्णागिरी धाम नवदुर्गा मंदिर, आवास विकास कॉलोनी के काली मंदिर व अन्य मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल, बतासा, पान आदि का भोग लगाकर माता रानी की आराधना की और परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी।
विज्ञापन

वहीं घरों पर भी श्रद्धालुओं ने सुबह माता की पूजा के दौरान उन्हें लौंग, सुपारी, कपूर, बताशे, गुग्गल, कमल गट्टा आदि की आहुति दी और उपवास रखा। वहीं शहर के मौलागढ़ देवी मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ रही। मंदिर प्रांगण से लेकर बाहर तक श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। लाइन में लगकर अपनी बारी आने पर देवी भक्तों ने विधिविधान से माता की पूजा अर्चना कर उन्हें चुनरी, बिछुएं, लौंग, सुपारी चढ़ाकर उनकी आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शाम को रामबाग धाम देवी मंदिर पर महाआरती की गई। मंदिर के बाहर लगे व्यंजनों के स्टॉल पर बच्चों ने चाट, पकौड़ी व आइसक्रीम का आनंद लिया। वहीं बगिया वाली देवी मंदिर सीता आश्रम पर भी महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम को मंदिरों पर भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। देर शाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपना उपवास खोला। इसके अलावा धनारी, बबराला, जुनावई, गुन्नौर आदि कस्बों में मंदिरों पर देवी की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed